MCD के कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को बड़ी राहत, नियमित भर्ती के लिए आयु सीमा में छूट
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- हेमलता कौशिक, नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में लंबे समय से कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत टीचर्स को केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) से बड़ी राहत मिली है। कैट ने चार अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट देने और योग्यता के आधार पर सहायक अध्यापक (नर्सरी) (महिला) के पद पर दो महीने में नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। इस फैसले का लाभ अन्य कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स को भी मिलेगा। न्यायिक सदस्य मनीष गर्ग और प्रशासनिक सदस्य डॉ. आनंद एस. खाती की बेंच ने पिंकी मौर्य एवं अन्य बनाम दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के मामले में यह आदेश दिया है। मामला उन कॉन्ट्रैक्ट टीचर्स से संबंधित है, जो कई वर्षों से एमसीडी स्कूल में सेवाएं दे रहे थे, लेकिन डीएसएसएसबी द्वारा नियमित भर्ती में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा (30 वर्ष) पार कर चुके हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.