नई दिल्ली, जुलाई 21 -- राहुल मानव, नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन दाखिल। स्थायी समिति के अध्यक्ष पद फिर से सत्य शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह ने निगम सचिव अनिल कुमार यादव के समक्ष नामांकन दाखिल किया। इस दौरान महापौर प्रवेश वाही, नेता सदन जय भगवान यादव, उपमहापौर डॉ मोनिका पंत और वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल नामांकन के दौरान उपस्थित रहे।क्या है नंबर गेम? भाजपा के स्थायी समिति के कुल सदस्य 12 हैं। इसमें भाजपा के सदन से चार और वार्ड समिति से आठ सदस्य हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के छह सदस्य हैं। आम आदमी पार्टी के छह सदस्यों में से सदन से 2 सदस्य और वार्ड समिति से चार सदस्य हैं। इसमें अब तक आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन नहीं भरा है।...