MCD कर्मी की चाकू गोदकर हत्या, अस्पताल के बाहर सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन; AAP विधायक ने रेखा सरकार को घेरा
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- दिल्ली के कल्याणपुरी में एमसीडी के सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठाने वाले छोटे वाहन यानी 'ऑटो-टिपर' ड्राइवरों ने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के बाहर सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सफाई कर्मचारियों की यूनियन ने रविवार को एलान किया था कि वे हत्या के विरोध में प्रदर्शन करेंगे और साथ ही दिल्लीभर में ऑटो-टिपर बंद रखेंगे। मृतक का नाम अनिल है और रविवार सुबह एक शख्स ने कथित तौर पर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। कई कर्मचारी आज अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुए जहां अनिल का शव रखा हुआ है। इस दौरान कर्मचारियों ने आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी, मुआवजा और उसे काम पर रखने वाली प्राइवेट कंपनी के खिलाफ ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.