नई दिल्ली, अगस्त 6 -- MBBS Vs BHMS : महाराष्ट्र में सीसीएमपी सर्टिफिकेट योग्यता प्राप्त BHMS (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी) डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल (MMC) में रजिस्ट्रेशन कराने और एमबीबीएस एमएस एमडी डॉक्टरों की तरह एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति देने से बवाल मच गया है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने सरकार के इस फैसले के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने धमकी दी है कि अगर महाराष्ट्र सरकार BHMS ग्रेजुएट्स (होम्योपैथी) के रजिस्ट्रेशन की इजाजत देने वाले अपने हालिया फैसले को वापस नहीं लेती है, तो देश भर में हड़ताल की जाएगी। मुंबई में डॉक्टरों के संगठन BMC MARD का कहना है कि CCMP ब्रिज कोर्स के आधार पर BHMS (होम्योपैथी) डॉक्टरों को महाराष्ट्र मेडिकल काउंस...