MBBS Seats In India : NEET सीट मैट्रिक्स से भी बढ़ गईं MBBS सीटें, केंद्र सरकार ने दिया मेडिकल सीटों का लेटेस्ट ब्योरा
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- MBBS Seats In India : केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में एमबीबीएस की सीटों में 2014 की तुलना में 172.4 फीसदी का इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 से पहले ये सीटें 51,348 थीं, जो अब बढ़कर 1,39,864 हो गई हैं। ये सीटें हाल ही में नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमसी) की ओर से जारी एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स से भी अधिक है। एमसीसी काउंसलिंग के लिए जारी सीट मैट्रिक्स में एमबीबीएस की 1,36,939 सीटें बताई गई लेकिन सरकार ने संसद में देश में 1,39,864 एमबीबीएस सीटें होने की जानकारी दी है। यानी करीब 2,925 और एमबीबीएस सीटें बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि देश में मेडिकल कॉलेजों में 118.6% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2014 से पहले देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, जो अब बढ़कर 846 हो गए ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.