नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Bihar MBBS Seats: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की चाहत रखने वाले नीट (NEET) के अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत ही शानदार और बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) सीटों की संख्या में बढ़ोतरी करने के बड़े प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। यह नई व्यवस्था शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही पूरी तरह लागू होने जा रही है, जिससे इस साल राज्य के सैकड़ों अतिरिक्त छात्रों को डॉक्टर बनने का मौका मिलेगा।पीएमसीएच और जेएलएनएमसीएच में बढ़ीं सीटें इस बड़े फैसले के तहत, पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में एमबीबीएस की सीटों में 50 सीटों का इजाफा किया गया है. इसके बाद अब यहां कुल 250 सीटों पर नामांकन किया जाएगा, जबकि पहले यहां केवल 200 सीटों पर ही द...