नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- देश में मेडिकल शिक्षा की निगरानी रखने वाली संस्था नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने उन मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों को फटकार लगाई है जो एमबीबीएस छात्रों से साढ़े चार वर्ष की बजाय पांच या साढ़े पांच वर्ष की फीस वसूल रहे हैं। एनएमसी ने साफ कहा है कि छात्रों से उन महीनों की फीस वसूलना नियमों के खिलाफ हैं जिनमें उन्हें पढ़ाया ही नहीं गया है। मेडिकल संस्थानों को किसी भी तरह की पाबंदी से बचने के लिए इस गलत व्यवस्था को तुरंत वापस लेना होगा। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आने वाला एनएमसी देश में मेडिकल शिक्षा, मेडिकल संस्थानों, पेशे और पेशेवरों की निगरानी करता है। एनएमसी ने मंगलवार को जारी नोटिस में स्पष्ट किया कि चिकित्सा शिक्षा की शैक्षणिक अवधि केवल साढ़े चार साल (5...