प्रधान संवाददाता, अप्रैल 10 -- पटना के आईजीआईएमएस में एमबीबीएस और पीजी के अंतिम वर्ष 2025 की परीक्षा में धांधली के आरोपों के अनजान ईमेल से हड़कंप मचा हुआ है। ईमेल से मिली शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद बैठकों का दौर जारी है। अनजान व्यक्ति ने संस्थान के निदेशक डॉ. बिंदे कुमार और डीन (परीक्षा) को ईमेल कर यह आरोप लगाया है कि विश्वविद्यालय द्वारा ली गई अंतिम वर्ष के कुछ परीक्षाओं में धांधली हुई है। पैसा लेकर आंसर शीट उपलब्ध कराने का आरोप लगाया गया है। इस कथित धांधली में कॉलेज के ही शिक्षकेत्तर कर्मियों के ही शामिल होने का आरोप लगाया गया है।शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान उजागर नहीं की शिकायतकर्ता ने अपनी पहचान उजागर न करने की बात करते हुए लिखा कि करीब 40 से 50 छात्र इस गड़बड़ी में शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.