नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मेडिकल और डेंटल की पढ़ाई का सपना संजोए बैठे ओडिशा के लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का दूसरा राउंड 7 सितंबर से आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है, और यह उन उम्मीदवारों के लिए एक और मौका लेकर आया है जो पहले राउंड में सीट पाने से चूक गए थे या अपनी पसंद की कॉलेज-सीट का इंतजार कर रहे थे। ओडिशा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी ओजेई ने पहले राउंड के बाद बची हुई सीटों का पूरा ब्यौरा जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक राज्य के सरकारी और निजी कॉलेजों में कुल मिलाकर 266 सीटें अब भी खाली पड़ी हैं। यानी जिन छात्रों को अभी तक एमबीबीएस या बीडीएस में दाखिला नहीं मिल सका, उनके लिए दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।कब तक करें रजिस्ट्रेशन पात्र उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक राज्य की म...