नई दिल्ली, अगस्त 17 -- NEET UG MBBS BDS Admission 2026: मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने नीट यूजी (NEET UG) काउंसलिंग के लिए स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में मौजूद 6,020 एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन पाने के लिए कुल 17,093 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें एमपी के स्टेट टॉपर आर्यमन सोलंकी टॉप पर हैं। जबलपुर के आर्यमन सोलंकी की स्टेट रैंक 1 है। मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी अब अपने मनपसंद कॉलेजों और कोर्सेज का चयन कर रहे हैं। रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर पहली सीट आवंटन लिस्ट 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।MBBS सीटों और परीक्षार्थियों में हुई बढ़ोतरी पिछले वर्ष की तुलना में इस...