नई दिल्ली, जुलाई 20 -- NEET UG Counseling 2026, MBBS Admission: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026) का रिजल्ट आने के बाद अब मेडिकल एस्पिरेंट्स और उनके अभिभावकों की निगाहें 'मेडिकल काउंसलिंग कमेटी' (MCC) और राज्य स्तरीय काउंसलिंग प्रक्रियाओं पर टिकी हैं। अक्सर देखा जाता है कि परीक्षा में बेहतरीन स्कोर हासिल करने के बाद भी कई होनहार छात्र काउंसलिंग की हड़बड़ी या सही जानकारी न होने के कारण अपनी पसंदीदा एमबीबीएस सीट गंवा बैठते हैं। यदि आप भी इस साल काउंसलिंग में हिस्सा ले रहे हैं, तो चॉइस फिलिंग के दौरान इन 5 बड़ी गलतियों से बचना आपके करियर के लिए बेहद जरूरी है। नए सीट मैट्रिक्स के मुताबिक देशभर में 9,911 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दी गई है। इसके बाद देश में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 1,36,939 हो गई है।1. अंतिम तिथि...