निज संवाददाता, मई 5 -- रविवार को नालंदा जिले के छह केन्द्रों पर नीट यूजी की परीक्षा हुई। इस परीक्षा से पहले शनिवार की रात पुलिस ने परीक्षा में फर्जी स्कॉलर बिठाने वाले राज्यस्तरीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पावापुरी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह का सरगना, इसी कॉलेज का एक अन्य छात्र बताया जाता है। वह अभी फरार है। दोनों मेडिकल छात्र मिलकर यह गोरखधंधा चला रहे थे। एक परीक्षार्थी के बदले स्कॉलर बिठाने के लिए 25 लाख रुपये वसूलते थे। इनके पास से बिहार के कई जिलों के परीक्षा केन्द्रों के एडमिट कार्ड मिले हैं। इनके पास से दो लग्जरी वाहन, दो लाख 95 हजार रुपये नकद व अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं। इनके मोबाइल से इस फर्जीवाड़े से संबंधित कई साक्ष्य मिले हैं। यह भी पढ़ें- 15 साल से एमबीबीएस में फेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.