MBBS में एडमिशन से पहले सावधान! NMC ने फर्जी कॉलेजों और झूठे एडमिशन ऑफर्स पर दी चेतावनी
नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अगर आप या आपके परिवार में कोई डॉक्टर बनने का सपना देख रहा है और एमबीबीएस (MBBS) में एडमिशन की तैयारी में जुटा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने छात्रों और उनके माता-पिता को फर्जी मेडिकल कॉलेजों और धोखाधड़ी वाले एडमिशन ऑफर्स से बचाने के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। आयोग ने साफ कहा है कि किसी भी कॉलेज की असली मान्यता और रेगुलेटरी स्टेटस की पूरी जांच-पड़ताल किए बिना न तो दाखिला लें और न ही किसी तरह की फीस जमा करें। यह एडवाइजरी सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक मामले आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा व अन्य में दिए गए निर्देशों के तहत जारी की गई है। हाल ही में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां एक फार्महाउस से ही फर्जी मेडिकल कॉलेज चलाया जा रहा था और छात्रों को फर्जी मेडिकल कोर्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.