MBBS पूरा करने के लिए अब मिल सकते हैं 10 साल; एनएमसी ने जारी किया नया ड्राफ्ट
नई दिल्ली, मई 31 -- MBBS Students: देश में डॉक्टर बनने का सपना देख रहे मेडिकल छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आ रही है। भारत में चिकित्सा शिक्षा की सर्वोच्च संस्था यानी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एमबीबीएस (MBBS) कोर्स पूरा करने की अधिकतम समय सीमा को बढ़ाने का एक बड़ा प्रस्ताव पेश किया है। नए प्रस्ताव के तहत अब छात्रों को अपना ग्रेजुएशन कोर्स पूरा करने के लिए कुल 10 साल का समय मिल सकता है। एनएमसी ने इस संबंध में एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे 'स्नातक चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2026' नाम दिया गया है। इस संशोधन के जरिए साल 2023 के पुराने नियमों (GMER 2023) की धारा 21 में बदलाव किया जाएगा, जिसके तहत पहले एमबीबीएस पूरा करने के लिए अधिकतम 9 साल की अवधि तय की गई थी। यह भी पढ़ें- विदेश से करें मेडिकल की पढ़ाई, बिना NEET के मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.