नई दिल्ली, अगस्त 31 -- एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए केरल हाईकोर्ट ने फर्स्ट प्रोफेशनल परीक्षा को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि फर्स्ट प्रोफेशनल MBBS डिग्री परीक्षा पास करने के लिए अधिकतम चार प्रयास ही मिलेंगे और इन चार प्रयासों में रेगुलर के साथ सप्लीमेंट्री परीक्षा भी शामिल होगी। चारों प्रयास पूरे होने के बाद छात्र को एक और यानी एक्ट्रा मौका नहीं दिया जा सकता। बता दें कि यह फैसला ग्रेजुएट मेडिकल रेगुलेशन 2023 और नेशनल मेडिकल कमिशन(NMC) की गाइडलाइंस के आधार पर दिया गया है।4 साल में पास करनी होगी फर्स्ट प्रोफेशनल की परीक्षा द हिंदू में छपी एक रिपोर्ट के मुताबि, केरल हाईकोर्ट के जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने कहा कि MBBS के फेज I यानी फर्स्ट प्रोफेशनल को पास करने के लिए छात्र को अधिकतम चार अटेंप्ट मिलते हैं। साथ ही, ...