वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 6 -- Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में मोहद्दीपुर-चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार की रात एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर ने कई गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार एमबीबीएस छात्र की मौत हो गई। फार्च्यूनर की तेज टक्कर से छात्र काफी ऊपर उछल कर ओवरब्रिज पर ही उल्टा लटक गया था। छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य को भी गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज चल रहा है। एमबीबीएस छात्र की पहचान आकाश पाण्डेय (28) पुत्र देवेंद्र पाण्डेय के रूप में हुई। संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के बरगदवा माफी गांव निवासी आकाश बीआरडी में एमबीबीएस तृतीय वर्ष का छात्र थे। घटना की सूचना पर शाहपुर और कैंट थाने की पुलिस ने टक्कर मारने वाली फार्च्यूनर कार को कब्जे में लेकर कार चालक बेलीपार के बाघ...