MBBS छात्रों की पढ़ाई के लिए आईं अज्ञात लाशें पी रहीं लाखों का केमिकल, परिजन शव लेने पहुंच रहे मेडिकल कॉलेज
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- बिहार में मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज में अज्ञात लाशें लाखों का केमिकल 'पी' जा रही हैं। मामला यह है कि एसकेएमसीएच में छात्रों को डिसेक्शन (चीरफाड़) सीखने के लिए पुलिस जो अज्ञात शव दे जा रही है, उनको लेने परिजन 72 घंटे से पहले ही मेडिकल कॉलेज पहुंच जा रहे हैं। पुलिस इन अज्ञात लाशों की पहचान का प्रयास किए बिना ही आननफानन में मेडिकल कॉलेज भेज दे रही है। एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभा कुमारी ने बताया कि लाशों को सुरक्षित रखने के लिए हमें उनमें फॉर्मेलिन केमिकल लगाना पड़ता है, लेकिन जब हम यह केमिकल डालकर लाश को डिसेक्शन के लिए लेकर जाते हैं, तभी परिजन पहुंच कर शव ले जाते हैं। ऐसे में हमारा फॉर्मेलिन बर्बाद हो जाता है। इससे नुकसान हो रहा है।एक शव सुरक्षित रखने में 4-5 हजार का खर्च डॉक्टरों ने बताया कि एक शव में 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.