MBBS और BDS इंटर्न डॉक्टरों को अब मिलेगा 25 हजार इंटर्नशिप भत्ता, सरकार ने दो गुना से ज्यादा की राशि
विशेष संवाददाता, अगस्त 26 -- उत्तर प्रदेश के राजकीय मेडिकल कालेजों, संस्थानों और चिकित्सा विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा पास कर रोटेटिंग इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को अब ज्यादा इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। अब उन्हें हर माह 25 हजार रुपये इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में भत्ता बढ़ाए जाने संबंधी चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। प्रदेश में एमबीबीएस और बीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों के लिए रोटेटिंग इंटर्नशिप अनिवार्य है। इंटर्नशिप के दौरान छात्र राजकीय चिकित्सा संस्थानों में मरीजों के उपचार में चिकित्सकीय सहयोग देने के साथ ही आपातकालीन सेवाओं, वार्ड, ओपीडी और रात्रिकालीन ड्यूटी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभी तक इंटर्नशिप के दौरान छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.