MBBS : NEET छात्रों को तगड़ा झटका, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की फीस 17.13 लाख पहुंची
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- MBBS Fees : नीट यूजी 2026 में थोड़े कम अंक होने के चलते प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट तलाश रहे छात्रों के लिए बुरी खबर है। महाराष्ट्र के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की फीस एक बार फिर बढ़ गई है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक एमबीबीएस फीस 7.50 लाख रुपये से 17.13 लाख रुपये के बीच तय की गई है। प्राइवेट एमबीबीएस की फीस में एक बार फिर इजाफा होने से नीट अभ्यर्थियों के अभिभावक नाराज हैं। इससे उनके परिवार के एजुकेशन बजट और एजुकेशन लोन की योजना पर बड़ा असर डाला है। अभिभावक पहले से ही एमबीबीएस की साढ़े पांच वर्ष की पढ़ाई के दौरान ट्यूशन फीस, हॉस्टल, खाना,किताबें और अन्य खर्चों का हिसाब लगा रहे हैं, उनके लिए फीस में मामूली सालाना वृद्धि भी कुल खर्च में कई लाख रुपये का इजाफा कर सकती है। मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.