वरिष्ठ संवाददाता, मई 9 -- यूपी के गोरखपुर जिले के झंगहा के रहने वाले छात्र ने 17 साल बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस पूरा कर लिया है। शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिसमें वह सफल घोषित हुआ। लंबे समय से फाइनल ईयर में अटका छात्र अब इंटर्नशिप कर सकेगा। वहीं दूसरी तरफ 28 साल से एमबीबीएस कर रहा छात्र अभी परिणाम घोषित होने के इंतजार में है। उसका परिणाम गोरखपुर विश्वविद्यालय ने रोक रखा है। झंगहा के छात्र ने वर्ष 2009 में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश लिया था। अंतिम वर्ष में वह दो विषयों में फेल हो गया। इसके बाद उसने कई बार परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंतिम वर्ष में मेडिसिन, सर्जरी, पीडियाट्रिक और गायनी के चार पेपर होते हैं। तीन प्रयास में छात्र गाय...