नई दिल्ली, जून 18 -- देश के एमबीबीएस छात्रों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 4 साल के बाद केंद्र सरकार एमबीबीएस छात्रों का स्टाइपेंड बढ़ा सकती है। इस पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय से मिले आरटीआई के जवाब में यह बात सामने आई है। पहले दो दो साल बाद स्टाइपेंड में बदलाव होता था। छह सालों तक लगातार ऐसा हुआ। लेकिन बीते चार सालों से इसमें बदलाव नहीं हुआ है। अगर इस कदम को मंजूरी मिलती है, तो केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेजों और एम्स संस्थानों के हजोरों इंटर्न एमबीबीएस डॉक्टरों को फायदा होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिकॉर्ड बताते हैं कि स्टाइपेंड को 23,500 रुपये प्रति माह (1 जनवरी, 2018 से लागू) से बढ़ाकर 1 जनवरी, 2020 से 26,300 रुपये और 1 जनवरी, 2022 से 30,070 रुपये किया गया था। उसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाइम्स ऑफ...