नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- भारत से हर साल हजारों की संख्या में भारतीय छात्र एमबीबीएस करने विदेश में जाते हैं। केंद्र सरकार ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी कर उन्हें आगाह किया है। सरकार ने चेतावनी दी है कि जो छात्र नियमों का पालन न करने वाले विदेशी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन ले रहे हैं, वे भारत में डॉक्टरी करने के योग्य नहीं होंगे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कॉलेज कोर्स की अवधि, क्लिनिकल ट्रेनिंग, सिलेबस और पढ़ाई के मोड जैसे तय नियमों पर खरे नहीं उतरते हैं। देखा गया है कि बहुत से विदेश मेडिकल कॉलेज छात्रों को कॉलेज की क्षमता से ज्यादा एडमिशन देते हैं और उन्हें इन संस्थानों में पर्याप्त प्रैक्टिकल ट्रेनिंग नहीं मिल पाती है। भारत में मेडिकल शिक्षा की देखरेख करने वाली संस्था नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एडवाइजरी में उन भारतीय छात्रों क...