नई दिल्ली, अगस्त 29 -- तमिलनाडु में 85 फीसदी स्टेट कोटा एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग जारी है। पहले राउंड की नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग में एमबीबीएस सीटों के कटऑफ अंक ज्यादातर आरक्षण श्रेणियों में बढ़ गए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में कम रैंक वाले छात्रों को इस साल सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें आवंटित हुई हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में BC वर्ग का 2026 का कट-ऑफ 536 अंक रहा, जबकि 2025 में यह 509 था। BCM वर्ग में कट-ऑफ 504 से बढ़कर 523 और MBC में 496 से बढ़कर 526 अंक हो गया। SC वर्ग का कट-ऑफ पिछले साल के 441 से बढ़कर इस साल 472 अंक पहुंच गया। SCA और ST वर्गों में भी कट-ऑफ में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। SCA का कट-ऑफ 397 से बढ़कर 436 और ST का 402 से बढ़कर 433 अंक हो गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल कम रैं...