नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- MBBS , NEET PG , FMGE : नेशनल मेडिकल कमिशन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस नोटिस को पूरी तरफ फर्जी करार दिया जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि एमबीबीएस 2022 बैच के लिए नेक्स्ट ( NExT) परीक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है। एनएमसी ने इस वायरल नोटिस का खंडन करते हए कहा कि यह सूचना पूरी तरह से फेक है और इसे बनाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों और संस्थानों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट www.nmc.org.in पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें।कब होगी नेक्स्ट परीक्षा एनएमसी ने अक्टूबर 2025 में कहा कि मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट परीक्षा - NExT) को तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। अगले 3-4 सालों तक एनएमसी मॉक टेस्ट कराने की योजना बना रहा है। इसका पूरा खर्...