नई दिल्ली, जुलाई 5 -- आज कल ऑनलाइन का जमाना है। पढ़ाई भी ऑनलाइन हो रही है। इस बढ़ते हुए चलन के बीच आज कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या MBA करना अब भी फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह डिग्री आज भी करियर में बड़ा बदलाव लाने वाली साबित हुई है। इन्हीं में से एक Oracle के पूर्व कर्मचारी, जिनकी जिंदगी एमबीए की डिग्री ने बदल कर रख दी है। Oracle के पूर्व कर्मचारी और अब द फालूदा शॉप चलाने वाले प्रदीप कन्नन ने बताया कि MBA ने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी और उन्हें उद्यमी बनने की राह दिखाई। इसकी कहानी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की है। उन्होंने लिखा कि अगर वो MBA नहीं करते, तो शायद वे कभी बिजनेस शुरू नहीं कर पाते। उन्होंने लिखा, "2010 में जब मैंने MBA शुरू किया, तब मुझे बिजनेस की बिल्कुल भी समझ नहीं थी। मैं दक्षिण भारत के एक टियर-3 ...