हल्द्वानी, मार्च 25 -- हल्द्वानी में एमबीए की पढ़ाई कर रहे युवक ने घर के भीतर गेहूं से भरे नीले रंग के ड्रम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता असम राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में परिजनों से विवाद की बात सामने आई है। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि गिरिजा विहार फेस-6, कमलुवागांजा मुखानी निवासी 22 वर्षीय दिनेश माहरा पुत्र गंगा सिंह माहरा हल्द्वानी के एक कॉलेज से एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। सोमवार रात उसकी परिवार के एक सदस्य से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह खाना खाकर कमरे में चला गया था। मंगलवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। मां कुसुम जब बेटे के कमरे की तरफ गई तो देखा कि सीढ़ी के ऊपर बने रैक पर नीले रंग के ड्रम में रस्सी के फंदे से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.