नई दिल्ली, जुलाई 8 -- XAT 2027 Registrations: जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) जमशेदपुर, 15 जुलाई 2026 से जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस साल मैनेजमेंट की इस राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद खास और छात्र-अनुकूल पहल की शुरुआत की गई है।पहले दिन आवेदन करने वालों को होगा फायदा आमतौर पर किसी भी बड़ी परीक्षा में उम्मीदवारों को इस बात की चिंता सताती है कि उन्हें परीक्षा देने के लिए कहीं दूर के शहर में न जाना पड़े। छात्रों के इसी स्ट्रेस को दूर करने के लिए XLRI ने एक नया नियम पेश किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन के पहले दिन यानी 15 जुलाई 2026 को अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर लेंगे, उन्हें गारंटी के साथ उनके द्व...