नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Mayonnaise Recipe: मेयोनीज ने कई जगहों पर सॉस की जगह ले ली है, मोमोज हो या फिर फ्रेंच फ्राइज बच्चों से बूढ़ों तक को मेयोनीज के साथ खाना पसंद है। मेयोनीज बच्चे ब्रेड में लगाकर भी खाना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऑयल और अंडा होने की वजह से इसे नहीं खाते हैं। जाहिर है बाजार वाली मेयोनीज बिना अंडे या फिर तेल के नहीं बनेगी, तो आप घर पर बिना तेल और अंडे के इसे बनाकर क्यों नहीं रख लेती। बाजार वाली मेयोनीज नकली भी हो सकती है, कुछ दिनों पहले ही मिलावटी मेयोनीज पकड़ी गई है। मिलावटी का डर, अंडा खाना नहीं है और तेल भी सभी को कम चाहिए, तो शेफ कुणाल कपूर वाली मेयोनीज रेसिपी ट्राई करें। बिना तेल और अंडे वाली मेयोनीज बनाने की रेसिपी उन्होंने शेयर कर दी है। उनकी ट्रिक के हिसाब से मेयोनीज बनाने में आपको सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगेग...