Mau News: 91 स्कूलों से हटे बिजली के तार, 68 में अब भी मंडरा रहा खतरा
मऊ, नवम्बर 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर बिजली के तारों का खतरा अब भी बना हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित 159 विद्यालयों में से अब तक 91 स्थानों पर बिजली की लाइन हटाई जा चुकी है, जबकि 68 विद्यालयों में अभी भी खतरा बरकरार है। कहीं स्कूल की छत के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं तो कहीं विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। ऐसे में बच्चों के साथ शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं। कई विद्यालयों की इमारतों के ऊपर से एलटी और एचटी लाइन गुजर रही है। कुछ विद्यालयों के परिसर से होकर बिजली के तार निकले हैं तो कुछ जगहों पर ट्रांसफार्मर भी लगे हुए हैं। बारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.