मऊ, नवम्बर 15 -- Mau News: घोसी(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के बनाफा गांव में अपने ननिहाल में रह रही 16 वर्षीया किशोरी अपने मामा की सात साल की मासूम पुत्री को घर से लेकर शनिवार की शाम करीब 5 बजे भाग गई। किशोरी के नानी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। घोसी कोतवाली अंतर्गत सुल्तानपुर क्षेत्र के बनाफा गांव निवासिनी चन्द्रावती देवी पत्नी रामनाथ सोनकर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि आजमगढ जनपद के मुनरासराय निवासी उसकी पुत्री की 16 साल की बेटी विगत करीब दो माह से उसके घर रही थी। शनिवार की शाम करीब 5 बजे बगल के गांव कपरियाडीह में कपड़े सिलवाने जाने का बहाना बनाकर वह मेरी 7 वर्षीय मासूम पोती को लेकर घर से निकली व वापस नहीं लौटी। घर में तलाश किया गया तो पता च...