Mau News: 65 हजार कीमती तीन मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा
मऊ, नवम्बर 28 -- Mau News: मऊ। थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम ने गुमशुदा तीन मोबाइल फोन (कीमत लगभग 65,000 रुपये) बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम व पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में थाना दक्षिणटोला में पीड़ित वसीम अहमद, नितेश कुमार और आयशा खातून ने मोबाइल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए साइबर पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए पोर्टल पर दर्ज तीनों शिकायतों का निस्तारण कर तत्काल तकनीकि सहायता कर पीड़ितों के 03 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 65,000 रुपये) को ट्रेस कर बरामद किया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के बाद संबंधित को थाने बुलाकर मोबाइल फोन सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.