मऊ, जुलाई 26 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जनपद में संचालित 50 से कम गोवंश वाली 22 गोशालाओं को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इन गोशालाओं में मौजूद गोवंशों को निकट के स्थाई एवं अस्थाई गोशालाओं में स्थानांतरित किया जाएगा। इस कदम से सरकार को प्रतिमाह आठ से 12 लाख रुपये प्रतिमाह की बचत होगी। शासन के आदेश के बाद पशुपालन विभाग ने सभी गोशालाओं की गहनता से निरीक्षण किया था।पाया गया कि जनपद में संचालित 53 गोशालाओं में 22 ऐसी हैं, जहां गोवंशों की संख्या 50 से कम है। इन गोशालाओं के संचालन में अनावश्यक रूप से व्यय हो रहा है, जिसमें कर्मचारियों का मानदेय, खाने-पीने की व्यवस्था और अन्य रखरखाव के आदि शामिल है। शासन की तरफ से कुछ दिन पूर्व यह निर्देश दिए गए थे कि जिन गोशालाओं में गोवंशों की संख्या न्यूनतम मानक से कम है, उसे बंद कर वहां के पशुओं को अगल-बग...