Mau News: 400 मीटर सीनियर वर्ग में आकाश और लालसा ने मारी बाजी
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के प्रांगण में किया। प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन 400 मीटर सीनियर बालक एवं बालिका दौड़ से हुआ। 400 मी सीनियर बालक वर्ग में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के आकाश प्रथम और छोटू चौहान द्वितीय रहे, जबकि जनता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज दुबारी के पीयूष गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। 400 मी सीनियर बालिका वर्ग में शहीद इंटर कॉलेज मधुबन की लालसा साहनी प्रथम, फतेहपुर गर्ल्स इंटर कॉलेज की नंदिता द्वितीय और समाज सेवक इंटर कॉलेज भैरोपुर की लक्ष्मीना तृतीय रहीं। यह भी पढ़ें- Deoria Ne...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.