Mau News: 40 गांवों की 84 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने से हड़कम्प
मऊ, सितम्बर 28 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत टडियांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से संचालित होने वाले सेदुराईच और पिढ़वल फीडर से सम्बद्ध 40 गांवों की बिजली सप्लाई विगत तीन दिनों यानी 84 घंटे से लगातार बाधित है। बिजली विभाग संसाधनों एवं कर्मचारियों की कमी का रोना रोकर पल्ला झाड़ ले रहा है। तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली से संचालित होने वाले उपकरण पूरी तरह से बंद होने के कारण लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर काफी प्रभाव पड़ा है। लोगों को पीने के पानी सहित अन्य आवश्यक चीजों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उपभोक्ताओं ने चेताया कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उपकेन्द्र का घेराव करने को बाध्य होंगे।
बिजली आपूर्ति की बाधा तहसील अंतर्गत कोपागंज क्षेत्र के टडियांव स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से सम्बध्द ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.