Mau News: 30 अगस्त को सुबह 8 से 11 बजे तक बाधित रहेगी
मऊ, अगस्त 25 -- Mau News: मऊ। अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड मऊ अरशद रायनी ने बताया कि प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड, विद्युत पारेषण खंड मऊ द्वारा 132 केवी विद्युत उपकेंद्र मऊ ओल्ड से निर्गत 33 केवी फीडरों की मरम्मत एवं आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कार्य के चलते 30 अगस्त को सुबह 08 बजे से 11 बजे तक शटडाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र रघुनाथपुर, 33/33 केवी विद्युत उपकेंद्र भीटी न्यू, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भीटी, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र हॉस्पिटल तथा 33/11 केवी 10 एमवीए ट्रांसफार्मर प्रथम एवं द्वितीय से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.