मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग अभियान के क्रम में बुधवार को उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) गोरखपुर के साथ शहर क्षेत्र के केन्द्रीय विद्यालय एवं फातिमा स्कूल के वाहनों एवं सम्बन्धित मार्ग पर जांच की गई। इस दौरान 26 वाहनों का चालान किया गया तथा चार स्कूली वाहनों को विभिन्न अभियोगों में सीज किया गया। एआरटीओ ने स्कूल संचालकों को फिटनेस समाप्त वाहनों को स्कूली मानक के अनुरूप कराते हुए सभी वाहनों का फिटनेस 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से करा लेने के निर्देश दिए। अन्यथा की स्थिति में यदि फिटनेस नहीं कराते हैं तो विद्यालय की मान्यता निरस्त करने के लिए सम्बन्धित उच्चाधिकारी को पत्र प्रेषित कर दिया जाएगा। निरीक्षण में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव...