Mau News: 25 वर्ष पुराने मामले में दो वारंटी गिरफ्तार
मऊ, जुलाई 28 -- Mau News: दोहरीघाट। थाने की पुलिस टीम ने लगभग 25 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना दोहरीघाट क्षेत्र के ग्राम पतजीवा निवासी दीपन यादव तथा बेलाल यादव के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों के घर पर दबिश दी, जहां वे मौजूद मिले। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिक प्रक्रिया पूरी कर हिरासत में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.