Mau News: 21 हजार मानदेय समेत 12 मांगों पर अड़ीं आशाएं, कार्य बहिष्कार जारी
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: दोहरीघाट(मऊ), हिन्दुस्तान संवाद। राज्य कर्मचारी का दर्जा, 21 हजार रुपये मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनियों ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधीक्षक डॉ. फैजान को सौंपकर मांगें पूरी करने की अपील की। आशा और संगिनी 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों के लिए 21 हजार और संगिनी फैसिलिटेटरों के लिए 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय निर्धारित करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा परिवार सहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके साथ ही लंबित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का समयबद्ध भुगतान, सभी प्रोत्साहन राशियों को दोगुना करने तथा एनसीडी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.