Mau News: 21 हजार मानदेय समेत 12 मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन
मऊ, अक्टूबर 17 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर शनिवार को राज्य कर्मचारी का दर्जा, 21 हजार रुपये मानदेय और कैशलेस चिकित्सा सुविधा समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों एवं आशा संगिनियों ने प्रदर्शन किया। जबकि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. फैजान को सौंपा। वहीं अपनी मांगों को लेकर आशा और संगीनी बीते 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चल रहीं है। ज्ञापन में आशा कार्यकत्रियों को 21 हजार और संगिनी फैसिलिटेटर के लिए 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय लागू करने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने तथा परिवार सहित कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Mau News: 21 हजार मानदेय समेत 12 मांगों पर अड़ीं आशाएं, कार्य बहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.