Mau News: 20 मीटर की रंगोली में दिखा विकसित भारत 2047 का सपना
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। रंगों से सजी 20 मीटर की विशाल रंगोली में विकसित भारत के सपनों ने जीवंत रूप ले लिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयार इस रंगोली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत 2047' थीम पर आधारित रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने देश के उज्ज्वल भविष्य, प्रगति और विकसित राष्ट्र बनने की परिकल्पना को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। रंगोली देखने के लिए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अधिकारियों की भीड़ जुटी रही। विशाल रंगोली की परिकल्पना माध्यमिक शिक्षा विभाग की नामित नोडल अधिकारी वीना गुप्ता, प्रवक्ता कला, सोनिधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज, मऊ ने की। यह भी पढ़ें- Orai News: 'भारत मंडल' में दिखा विकसित भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.