मऊ, जुलाई 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुपालन में विद्यालयीय वाहनों के चेकिंग मिशन सेफ फ्यूचर के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को शहर के मिर्जाहादीपुरा क्षेत्र के स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। परिवहन एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 18 स्कूली वाहनों का चालान तथा दो वाहन को निरूद्ध किया गया। एआरटीओ सुहेल अहमद ने स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के लिए विद्यालय के प्रबन्धकों को निर्देशित किया। चेताया कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है, यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की होगी। साथ ही कहा कि जिन स्कूल के वाहनों का फिटनेस ...