Mau News: 17 स्कूली वाहनों का चालान, चालकों के चरित्र सत्यापन के निर्देश
मऊ, अगस्त 24 -- Mau News: मऊ। परिवहन विभाग द्वारा 25 अगस्त तक चलने वाले मिशन सेफ फ्यूचर-2.0 अभियान के क्रम में सोमवार को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग का कार्य खुरहट, मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां क्षेत्र के विद्यालयों एवं मार्ग पर किया गया। वाहनों के प्रति प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 17 वाहनों का चालान किया गया तथा स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के लिए विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देशित किया। परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक जनमेजय यादव ने स्कूल प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि सभी स्कूली वाहन फिटनेस एवं परमिट के दुरुस्त करा लें। चेताया कि जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।-----------------
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.