Mau News: 150 बाढ़ पीड़ित परिवारों को विधायक ने बांटी राहत किट
मऊ, सितम्बर 22 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के देवांचल में बाढ़ से घिरे परिवारों की मदद के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि लगातार प्रयासरत हैं। इसी क्रम में मधुबन के देवांचल क्षेत्र के खैरा प्राथमिक विद्यालय पर बाढ़ से प्रभावित 150 परिवारों को मधुबन विधायक रामविलास चौहान ने राहत किट का वितरण किया। राहत किट पाकर बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। राहत किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाला, बिस्किट और अन्य खाद्य सामग्री शामिल थी। विधायक ने खुद अपने हाथों से पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री दी और उनका हालचाल जाना। विधायक ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा में भी सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है। कोई भी बाढ़ पीड़ित भूखा नहीं रहेगा, यह हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एसडीएम मधुबन दीपक सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार कुशवाहा, राजीव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.