Mau News: 15 सितंबर को आजमगढ़ मंडल में आयोजित होगी 'पेंशन अदालत'
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। भारतीय डाक विभाग, आजमगढ़ मंडल द्वारा केंद्र सरकार के पेंशनरों/फैमिली पेंशनरों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए 15 सितंबर को सुबह दस बजे से 'पेंशन अदालत' का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत का आयोजन मंडलीय कार्यालय, प्रधान डाकघर परिसर, आजमगढ़ में होगा। इसमें पेंशन एवं फैमिली पेंशन संबंधी शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाएगा। प्रवर अधीक्षक डाकघर आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ बीके पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पेंशन अदालत में आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के अंतर्गत आने वाले डाकघर पेंशनर एवं फैमिली पेंशनर पेंशन या फैमिली पेंशन से संबंधित अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर सकते हैं। इच्छुक पेंशनरों को अपना आवेदन 14 सितंबर तक स्वयं उपस्थित होकर अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रवर अधीक्षक डाकघर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.