Mau News: 15 किमी लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षा के लिए किया जागरूक
मऊ, जुलाई 14 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र घोसी में ब्लॉक संसाधन केंद्र से मंगलवार को स्कूल चलो रैली निकाली गई। प्राथमिक विद्यालय मझवारा तक लगभग 15 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकाल शिक्षक, शिक्षिकाएं, एआरपी एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने की अपील किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना, नए नामांकन को बढ़ावा देना तथा शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए शिक्षक, अभिभावक एवं समाज को मिलकर प्रयास करना होगा। यह भी पढ़ें- Etah News: स्कूल चलो अभियान: रैली निकालकर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.