Mau News: 15 अगस्त को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का होगा आयोजन
मऊ, अगस्त 12 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 15 अगस्त को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस सुबह छह बजे पुलिस लाइन, मऊ से प्रारंभ होकर बाईपास रोड से होते हुए डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त होगी। वहीं बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: 15 अगस्त को स्टेडियम में होगी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम छह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.