Mau News: 13 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर बापू इंटर कालेज के छात्रों ने बढ़ाया मान
मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शहीद इंटर कॉलेज मधुबन में 12 और 13 अक्तूबर को आयोजित 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर चारों तहसीलों में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा खुशी गोंड ने 100 मीटर दौड़, भाला फेंक और ऊंची कूद में प्रथम स्थान हासिल कर तीन स्वर्ण पदक जीते। अंशिका बाजपेयी ने 200 मीटर दौड़, उछल कदम कूद और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह भी पढ़ें- Banka News: तलवारबाजी में बांका का परचम, यशवंत-सुबाला को स्वर्ण तो अंश को रजत; खुशी-पूनम ने जीता कांस्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.