Mau News: 12 मनचलों को पकड़कर भरवाया बंधपत्र, दी कड़ी चेतावनी
मऊ, अगस्त 2 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए घोसी पुलिस ने शनिवार को ऑपरेशन मजनू के तहत व्यापक अभियान चलाया। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीम ने नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच किया। कार्रवाई के दौरान 12 मनचलों को पकड़कर थाने लाई। जिनका उनके अभिभावकों से बंध पत्र भरवाकर कड़ी चेतावनी के बाद छोड़ दिया। आपरेशन मजनू अभियान के तहत सर्वोदय पीजी कॉलेज, जूनियर हाईस्कूल घोसी, मझवारा मोड़, रेलवे स्टेशन तथा अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर बिना किसी उद्देश्य के घूम रहे युवकों से पूछताछ की गई। संदिग्ध गतिविधियों में पाए गए 12 युवकों को गिरफ्तार कर उनके अभिभावकों से बंध पत्र भरवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.