मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। विद्यालयीय वाहनों के चेकिंग मिशन सेफ फ्यूचर के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्कूली वाहनों की संयुक्त चेकिंग का कार्य किया। मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान 11 वाहनों का चालान तथा दो वाहन को निरूद्ध करने की कार्रवाई की गई। एआरटीओ सुहेल अहमद ने स्कूल वाहन चालकों के चरित्र सत्यापन के लिए विद्यालय के प्रबंधकों को निर्देशित किया। फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण के लिए 19 जुलाई को एआरटीओ कार्यालय खुला रहेगा। जिन विद्यालयों में प्राइवेट वाहनों से स्कूली बच्चों को ढोया जा रहा है यह कार्य कदापि न किया जाय, अन्यथा जिस विद्यालय के प्राइवेट वाहन से यदि कोई घटना घटती है तो सम्पूर्ण जिम्मेदारी उसी विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं वाहन स्वामी की होगी। निरीक्षण के दौरान प्रवर्तन प...