Mau News: 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दूर के रिश्ते के मामा ने किया दुष्कर्म
मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार को एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दूर के रिश्ते के मामा द्वारा दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के बाबत पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोहरीघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार की शाम को पुलिस टीम ने आरोपी को गोंठा बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़ित बच्ची का पुलिस टीम मेडिकल मुआयना भी कराया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शनिवार की सुबह 11 वर्षीय बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान दूर के रिश्ते में मामा लगने वाला आरोपी 30 वर्षीय काशीनाथ बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया, बच्ची के चीखने-चिल्लाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाबत परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.